Rajendra gudha biography

राजेंद्र सिंह गुढ़ा कौन है (Rajendra Gudha biography)

राजेंद्र सिंह गुढ़ा गहलोत सरकार में सैनिक कल्याण, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा, पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री थे और उदयपुरवाटी से विधायक है| पहले थे बहुजन समाज पार्टी में , फिर कांग्रेस ज्वाइन कर ली| अशोक गहलोत सरकार में पर्यटन राज्य मंत्री भी रह चुके है|

राजेंद्र सिंह गुढ़ा का परिवार

राजेंद्र गुढ़ा का जन्म राजस्थान के हनुमानगढ़ ज़िले में पीलीबंगा में 19 जुलाई 1968 में हुआ था| इनके पिता का नाम माधोसिंह है, राजेंद्र गुढ़ा के परिवार में 12 भाई है और इनका राजनीती से कोई लेना देना नही था|
राजेंद्र सिंह गुढ़ा की पत्नी का नाम निशा कंवर है , इनका एक बेटा है जिसका नाम है शिवम गुढ़ा

गुढ़ा का राजनीतिक सफ़र

राजेंद्र सिंह गुढ़ा के बड़े भाई रणवीर सिंह ही वो शख्स थे जिन्होंने उनके लिए राजनीति में आने का द्वारा खोला. रणवीर सिंह गुढ़ा राजस्थान यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट यूनियन के प्रेसिडेंट रहे और इसके बाद साल 2003 में लोक जनशक्ति पार्टी से MLA बने |
राजेंद्र गुढ़ा ने राजनीतिक में साल 2008 में कदम रखा| राजस्थान विधानसभा चुनाव वर्ष 2008 में उन्हें टिकट मायावती की बहुजन समाज पार्टी से मिला |
किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह इस चुनाव में जीत हासिल करेंगे,राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने सबकी जुबान बंद करते हुए उदयपुरवाटी विधानसभा सीट से जीत हासिल की|
इलेक्शन में उन्हें कुल 28,478 वोट मिले थे |

उदयपुरवाटी विधानसभा चुनाव 2008 जीतने के बाद राजेंद्र सिंह ने बहुजन समाज पार्टी छोड़ कर 5 बसपा विधायकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया| और अशोक गहलोत की सरकार में पर्यटन राज्य मंत्री बने|
2013 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उदयपुरवाटी सीट से टिकट दिया, लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा|
2018 में कांग्रेस ने राजेंद्र गुढ़ा का टिकट काट भगवानाराम सैनी को दे दिया| नाराज़ होकर गुढ़ा फिर से बसपा में शामिल हो गये, बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की|
बसपा से आपसी मतभेद के चलते बसपा छोड़कर सितंबर 2019 में अपने बसपा विधायकों के साथ कांग्रेस में फिर से शामिल हो गये|
अशोक गहलोत ने उन्हें अपने कैबिनेट में शामिल कर लिया और राज्य मंत्री बना दिया.
गहलोत सरकार में राजेंद्र गुढ़ा सैनिक कल्याण, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा, पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री के पद पर बने रहे.

अशोक गहलोत ने गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया

सीएम अशोक गहलोत ने अपनी सरकार की आलोचना करने पर साल 2023 में राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया। राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में कहा था कि राजस्थान में मणिपुर जैसे हालात है। जिसके बाद गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया गया। राजेंद्र गुढ़ा ने गहलोत सरकार पर करप्शन के भी आरोप लगाए है। राजेंद्र गुढ़ा ने लाल डायरी का जिक्र कर सरकार को निशाने पर ले लिया था। बीजेपी ने लाल डायरी का मुद्दा विधानसभा में उठाकर गहलोत सरकार पर लगातार हमला किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top