Rajendra Gudha

राजेंद्र गुढ़ा शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए है।

महाराष्ट्र के सीएम शिंदे राजस्थान आए और गुढ़ा को शिवसेना ज्वाइन कराई।

Rajendra Gudha सीएम अशोक गहलोत सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास राज्य मंत्री और सैनिक कल्याण मंत्री रहे हैं। राजेन्द्र सिंह गुढ़ा राजस्थान के झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, इस सीट से वो 2 बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं|

राजस्थान विधानसभा में लाल डायरी लहराने को लेकर सुर्खियों में आए बर्खास्त राजेंद्र गुढ़ा आज शिवसेना में शामिल हो गए है। महाराष्ट्र के सीएम राजस्थान आए और गुढ़ा को शिवसेना ज्वाइन कराई। महाराष्ट्र के सीएम शिंदे आज गुढ़ा पहुंचे।

आज Rajendra Gudha के बेटे का जन्मदिन है। इस उपलक्ष्य में सीएम शिंदे को बुलाया गया है।
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने राजेंद्र गुढ़ा को शिव सेना का दुपट्टा पहनाकर शिवसेना ज्वॉइन कराई। सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने उद्बोधन में राजेंद्र गुढ़ा के उज्जवल भविष्य की कामना की। शिंदे ने कहा कि राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त किया गया है, इसका जवाब राजस्थान की जनता देगी। राजेंद्र गुढ़ा ने अपराध पर सवाल उठाया था। कोई गलती नहीं की। राजेंद्र गुढ़ा ने मंत्री पद त्यागा है, सत्ता को छोड़ा है। बाला साहेब के विचारों के लिए आपने महिलाओं के लिए आवाज उठाई है।

सीएम अशोक गहलोत ने राजेंद्र गुढ़ा को किया था बर्खास्त

सीएम अशोक गहलोत ने अपनी सरकार की आलोचना करने पर राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था। राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में कहा था कि राजस्थान में मणिपुर जैसे हालात है। जिसके बाद गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया गया। राजेंद्र गुढ़ा ने गहलोत सरकार पर करप्शन के भी आरोप लगाए है। राजेंद्र गुढ़ा ने लाल डायरी का जिक्र कर गहलोत सरकार को निशाने पर ले लिया था। बीजेपी ने लाल डायरी का मुद्दा विधानसभा में उठाकर अशोक गहलोत सरकार पर लगातार हमला किया है।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top